बाढ़: विधायक अनंत सिंह सहित तीन पर बाढ़ एवं मोकामा थाना में प्राथमिकी दर्ज
Barh, Patna | Oct 19, 2026 मोकामा विधायक अनंत सिंह, जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह तथा आयोजक कर्मवीर सिंह पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने सोमवार को लगभग 2 बजे बताया कि 18 अक्टूबर को अनंत सिंह की जनआशीर्वाद रैली थी जिसमें जनसुविधाओं को प्रभावित किया गया था।