हरिद्वार: टॉफी का लालच देकर अधेड़ ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में, नाराज लोगों ने घेरी कनखल कोतवाली
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में अधेड़ द्वारा नाबालिक को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़ित नाबालिक को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। नाराज लोगों ने कनखल कोतवाली का घेराव कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।