हरिद्वार: परिजनों से बिछड़े नाबालिग आयुष को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने किया परिजनों के हवाले, परिजनों ने जताई खुशी
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने परिजनों से बिछड़े नाबालिग आयुष को ढूंढ कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। महज 24 घंटे के भीतर रानीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। तमाम CCTV और सोशल मीडिया ग्रुप पर पुलिस ने लापता हुए आयुष को ढूंढने के लिए अभियान चलाया था। आयुष के माता पिता यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और यहां एक फैक्ट्री में काम करते हैं।