हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पहुंचे हरिद्वार के एडीएम पी.एल शाह, बेरोजगार युवक युवतियों के लिए शुरू हुए स्किलिंग सेंटर का उद्घाटन
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल और मैजिक बस फाउंडेशन एनजीओ द्वारा निम्न और मध्यम वर्गीय युवक युवतियों के लिए स्किलिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। आज हरिद्वार के एडीएम पीएल शाह ने फीता काटकर स्किलिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान हरिद्वार आईटीसी के जीएम सुरजीत सिंह रोरिया भी मौजूद रहे।