हरिद्वार: गांव चलो अभियान के तहत जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे जमालपुर कलां गांव, ग्रामीणों के साथ किया संवाद
उत्तराखंड में गांव चलो अभियान के तहत सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि गांव गांव जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं। शुक्रवार को हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज जमालपुर कलां गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद कर पंचायत क्षेत्र के कई मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री सतपाल महाराज ने जमालपुर कलां स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी पहुंचे।