हरिद्वार: रोशनाबाद में पूर्व सीएम हरीश ने सिडकुल और बीएचईएल में रोजगार को लेकर निकाली पैदल यात्रा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
रोशनाबाद में आज पूर्व सीएम हरीश रावत ने सिडकुल और बीएचईएल में रोजगार को लेकर पदयात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही बीएचईएल से जुड़ी यूनियनों के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में श्रमिको का उत्पीड़न किया जा रहा है। फैक्ट्रियों में श्रमिको की संख्या कम हो रही है।