समस्तीपुर: बांकीपुर उपचुनाव में PK की जीत पर समस्तीपुर में जश्न, जन सुराज कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर की आतिशबाजी
पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत हुई है। जिसके जश्न में समस्तीपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विजय जुलूस निकाला। समर्थक बारिश के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे थे। शहर के हॉस्पिटल गोलंबर के पास जुटकर लोगों ने आतिशबाजी की।