मोहड़ा: पुलिस का पीछा करते देख शराब माफिया फरार, 105 लीटर देसी शराब व बाइक जब्त
Muhra, Gaya | Apr 17, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के ऐमा चौकी के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक और 105 लीटर देसी शराब बरामद किया है।इस संबंध में गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि अवैध शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी।सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध शराब माफिया का पीछा किया। पुलिस को देखते ही ऐमा चौकी के पास बाइक और शराब छोड़कर भाग गया