पांडू: गड्ढों में तब्दील कजरू कलां–घासीदाग सड़क, ग्रामीणों ने दी सड़क जाम की चेतावनी
Pandu, Palamu | Aug 30, 2026 पांडू प्रखंड के कजरू कलां मोड़ से घासीदाग होते हुए नवा बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।