सिंघेश्वर: अमीन पर अवैध वसूली का आरोप, नगर अध्यक्ष ने कार्यपालक को लिखा पत्र
सिंहेश्वर नगर पंचायत में अमीन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पूनम देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर अमीन धनंजय झा को तुरंत कार्यमुक्त करने की मांग की है।आरोप है कि होल्डिंग टैक्स और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसे वसूले गए।हालांकि, अमीन ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए साजिश करार दिया