मंडला: पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर की समीक्षा
Mandla, Mandla | May 21, 2026 पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। गरुवार को ५ बजे बैठक में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, जनसहयोग आधारित पुलिसिंग तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिले के लंबित महिला एवं पुरुष मर्ग प्रकरण, राहत प्रकरण, गंभीर अपराध पर चर्चा की।