बिहारीगंज: धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न पंचायतों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वाणिज्य समिति धर्मशाला की ठाकुरबाड़ी, संकट मोचन हनुमान मंदिर और जेनरल हाट स्थित ठाकुरबाड़ी में विशेष पूजा-अर्चना हुई। भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किया