चंपारण तटबंध सहित सभी रिंग बांध सुरक्षित हैं।
जिला के वरीय पदाधिकारीगण ने रात्रि में किया पेट्रोलिंग
नेपाल के तराई क्षेत्रों में अत्यधिक वृष्टि एवं वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में भारी मात्रा में जल स्त्राव के कारण पूर्वी चम्पारण जिले के अरेराज, केसरिया एवं संग्रामपुर प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों एवं नीचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों के बाँधों के सतत् निगरानी एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिनांक-30.09.2026 की रात्रि से दिनांक 01.10.2026 के पूर्वाह्न 06:00 बजे तक उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार को संग्रामपुर प्रखंड के लिए, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा को अरेराज प्रखंड के लिए एवं अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो सिबगतुल्लाह को केसरिया प्रखंड के निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।
उक्त आलोक में वरीय पदाधिकारी गण द्वारा पुलिस पदाधिकारी,बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता गण, जल निस् रण प्रमंडल के अभियंतागण के साथ अनुमंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के साथ रात्रि में लगातार पेट्रोलियम किया गया।
चंपारण तटबंध सहित अन्य सभी रिंग बांध सुरक्षित हैं। पेट्रोलिंग के दौरान आश्रय स्थल पर ठहरे हुए बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर वहां की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar