अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मोतिहारी, 01 अक्टूबर 2026
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में समाज कल्याण विभाग, मोतिहारी के सहयोग से बुनियाद केंद्र, मोतिहारी में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके लिए उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी श्री नितिन त्रिपाठी, ADSS श्री अक्षय कुमार, पैनल अधिवक्ता श्री नवीन सिंह तथा पैरा लीगल वालंटियर श्री धर्मेंद्र साहनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2016 के संबंध में वरिष्ठ नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, गरिमापूर्ण जीवन, भरण-पोषण, सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या कानूनी समस्या की स्थिति में उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया गया।
सचिव DLSA श्री नितिन त्रिपाठी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करना परिवार, समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या सामाजिक कठिनाई के कारण कोई भी वरिष्ठ नागरिक न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर DLSA, विधिक सहायता केंद्र अथवा पैरा लीगल वालंटियर के माध्यम से सहायता प्राप्त करें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके भरण-पोषण एवं कल्याण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुना गया तथा उन्हें आवश्यक विधिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, गरिमा, सुरक्षा एवं न्याय तक आसान पहुंच के प्रति जागरूक करना रहा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar