अररिया: जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की, 38 आवेदकों के घर तीन दिनों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे
Araria, Araria | Aug 14, 2026 प्रधानमंत्री सूर्यघरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित ऋण आवेदनों के निष्पादन तथा स्वीकृत लाभुकों के यहां सोलर पैनल अधिष्ठापन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।