छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लुण्ड्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 लाख रुपये मूल्य का 138 किलो गांजा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने एक संदिग्ध लक्जरी गाड़ी की घेराबंदी की, तो शातिर तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत में छिपे उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) निवासी दो अंतरराज्यीय आरोपियों को धर दबोचा।
कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था।
#SurgujaPolice #ChhattisgarhNews #Ambikapur #CrimeUpdate #DrugBust #PoliceAction #BreakingNews #FatafatNews