छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में कथित देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर अर्जुनी पुलिस ने एक मकान में औचक दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 युवतियों और एक नाबालिग सहित 9 युवकों को हिरासत में लिया, जिनमें से 7 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
हालांकि इस कार्रवाई के बावजूद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। ग्राम विकास समिति और ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि इलाके में पिछले 3-4 सालों से यह खेल चल रहा था। उन्होंने मुख्य सरगना को गिरफ्तार न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, वहीं एसपी भावना पांडेय ने स्पष्ट किया है कि सूचना पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई है और आगे भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
#Dhamtari #ChhattisgarhNews #PoliceRaid #CrimeNews #DhamtariPolice #BreakingNews #Shyamtarai #FatafatNews