ग्यारसपुर: कलेक्टर के ग्यारसपुर सहित जिले के अधिकारियों को सख्त निर्देश: लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ग्यारसपुर तहसील सहित जिले के सभी अधिकारियों को शासकीय एवं न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए समय बद्ध कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।