भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में बेखौफ चोरों का दुस्साहस, आरके कॉलोनी में दिनदहाड़े डॉक्टर के सूने घर से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे। गुरुवार सुबह आरके कॉलोनी ए सेक्टर स्थित एक डॉक्टर के घर में घुसकर बदमाशों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये के मॉल पर हाथ साफ कर लिया।वही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यह चोर कैद हो गए