सिरसागंज: जेल बंदी अर्जुन सिंह की संदिग्ध मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय को नियुक्त किया गया
जिला कारागार फिरोजाबाद के सिद्धदोष बंदी अर्जुन सिंह पुत्र करन सिंह निवासी बछगांव थाना नारखी की 14 नवंबर 2025 को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में हुई मौत के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। बीएनएस की धारा 196 के तहत जांच अधिकारी नामित किए जाने का अनुरोध जेल अधीक्षक द्वारा किया गया था, जिस पर जिला मजिस्ट्रेट ने बुधवार शाम 5 बजे करीब आदेश जारी किया।