कानपुर: कानपुर में पॉर्न वीडियो देखने का डर दिखाकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
कानपुर में साइबर अपराधियों ने पोर्न वीडियो देखने का डर दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठे। फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर उन्होंने लोगों को फोन करते थे और जेल भेजने की धमकी देते थे। पुलिस ने छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार किया है। गुरुवार 2 बजे साइबर क्राइम अधिकारियों ने यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा दी गई। सभी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है