सामरी कुसमी: नल-जल योजना का बड़ा फर्जीवाड़ा, कागजों में पानी, हकीकत में प्यास से जूझता गांव
कुसमी सामरी रविवार जिले के कुसमी विकासखंड के पुनदाग गांव में आज भी लोग शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। नल-जल योजना के तहत स्टैंड पोस्ट तो लगा दिए गए, लेकिन घरों तक आज तक पानी नहीं पहुंच पाया। ग्रामीणों को मजबूरन दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। जहां एक ओर शासन-प्रशासन हर घर जल का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी सच्चाई पूरी तरह उलटा नजर आ रही है।