पिंड्रा: वाराणसी के मुस्तफाबाद पुल से बुजुर्ग ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी
वाराणसी के चांदपुर चौकी अंतर्गत मुस्तफाबाद के पुल से नदी में एक बुजुर्ग ने सोमवार को छलांग लगा दी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को दी। मौके पर कोई नव मौजूद न होने और नदी का बहाव तेज होने की वजह से बुजुर्ग की तलाश में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार की शाम तक बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस मौके पर तलाश जारी रखी है।