सोनकच्छ: गेहूं उपार्जन में किसानों को तकलीफ न हो, विधायक राजेश सोनकर ने दिए निर्देश
Sonkatch, Dewas | Apr 26, 2026 रविवार दोपहर 4:00 बजे सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर ने कहा कि मंडियों में अपनी उपज बेचने आ रहे किसानों को समस्त प्रकार की सुविधायें उपलब्ध हों और किसी भी प्रकार से तकलीफ न हो। उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटें, हम्माल, छाया, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रतिदिन गेहूं खरीदी, परिवहन व्यवस्था, भंडारण तथा कृषकों के भुगतान की आवश्यक रूप से समीक्षा करें।