-#पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 53 ग्राम चिट्टा बरामद,4 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार..
-#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर
-#बिलासपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने फोरलेन पर चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 53 ग्राम चिट्टा बरामद कर 4 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
-#पहली कार्रवाई धराड़सानी फोरलेन सड़क के पास की गई। यहां एक वोल्वो बस में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर 45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फ्रैंकलिन पुत्र राज कुमार निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना मजीठा रोड जिला अमृतसर पंजाब उम्र 20 वर्ष और स्टीफन पुत्र मानु निवासी गोल्डन एवेन्यू थाना मजीठा रोड जिला अमृतसर पंजाब उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना झंडूता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
-#दूसरी कार्रवाई छत्त फोरलेन सड़क के पास टैक्सी नं. HP01M-6414 में की गई। तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार दो व्यक्तियों से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान नरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. विनिया राम निवासी चौक तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी उम्र 29 वर्ष और गुलशन पुत्र लालमन निवासी गांव पिपली डाकघर टरोह तहसील बल्ह जिला मंडी उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना झंडूता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
-#पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि चिट्टा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोनों मामलों में चिट्टे की सप्लाई चेन के बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है ताकि चिट्टे के मुख्य स्रोत और पूरे नेटवर्क को उजागर किया जा सके।
#BrightNewsBilaspur #BrightNewsGhumarwin #BrightNewsHimachal #Bilaspur #BilaspurNews #Ghumarwin #GhumarwinNews #BilaspurPolice #SPBilaspur #AbhishekDhiman #Chitta #ChittaBust #ChittaTaskar #ChittaTaskarGiraftar #53GramChitta #45GramChitta #8GramChitta #ChittaFreeBilaspur #ChittaFreeHimachal #SayNoToChitta #NashaTaskar #DrugBust #Heroin #HeroinBust #NDPSAct #NDPSActKeTahatMamlaDarj #CaseNo81_2026 #CaseNo80_2026 #Section21NDPS #Section29NDPS #JhandutaPolice #PSJhanduta #DharadsaniFourlane #ChhattFourlane #VolvoBusSeChitta #TaxiHP01M6414SeChitta #PunjabSeChitta #AmritsarLink #MandiLink #BalhMandi #BalDwaraMandi #MajithaRoadAmritsar #Franklin #Stephen #NarendraKumar #Gulshan #SITBilaspur #SpecialInvestigationTeam #BackwardLinkage #DrugSupplyChain #NashaMuktAbhiyan #HimachalPolice #HimachalNews #HPNews #BilaspurCrimeNews #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #BilaspurUpdate #GhumarwinUpdate #BilaspurSamachar #GhumarwinSamachar #BrightNews