रफीगंज बड़ी दुर्गा देवी मंदिर का आकर्षक नजारा।
रफीगंज में बड़ी दुर्गा देवी स्थान से रविवार को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 2100 श्रद्धालु होंगे शामिल
रफीगंज (औरंगाबाद)
रफीगंज शहर स्थित बड़ी दुर्गा देवी स्थान की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर आज रविवार को एकम के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सुबह 7 बजे से शुरू होगी, जिसमें लगभग 2100 श्रद्धालु शामिल होंगे। कलश यात्रा को लेकर पूजा समिति की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
पूजा समिति के सचिव शंकर शौण्डिक ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अष्टमी के दिन महाआरती के साथ डिंपल भूमि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, नवमी के दिन डांडिया कार्यक्रम का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बाबू प्रसाद, उपाध्यक्ष संतोष कुमार साव ,सचिव शंकर शौण्डिक, शिवनाथ प्रसाद, पवन कुमार, मयंक राज, संतोष गुप्ता, शिक्षक गिरिजा शौण्डिक, दीपक कुमार, विकास कुमार, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।