ज्ञानपुर: गोपीगंज में दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार
जनपद भदोही के थाना गोपीगंज क्षेत्र के भगवानपुर चौथार में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के आरोपी पति रामलखन सरोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर हुई। मामला दिनांक 05 नवंबर 2024 को सामने आया, जब विवाहिता के परिजनों ने आरोपी ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी।