ज्ञानपुर: गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भदोही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
भदोही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को 11 बजे केलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर बार एसोशिएशन ने मांग उठाई कि घटना में पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा और दोषी अधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। आपको बताता दें कि बीते कई दिनों से अधिवक्ता गाजियाबाद की घटना को लेकर मुखर है।