घाघरा: इटकीरी नवाडीह खेल मैदान में नया सितारा क्लब हेट आदर के 4 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन
Ghaghra, Gumla | Oct 2, 2026 नया सितारा क्लब हेठ आदर के बैनर तले चल रहे चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन इटकीरी नवाडीह खेल मैदान में हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत, विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच रीझरंग बनाम छोटा लोरो के बीच हुआ। जिसमें छोटा लोरो एक गोल से जीत हासिल किया।