🚨 नशे के अवैध कारोबार पर वैशाली पुलिस का बड़ा प्रहार! 922 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, परिवहन एवं वितरण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप NH-22 पर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद बोलेरो वाहन से 922 ग्राम संदिग्ध हेरोइन/स्मैक बरामद किया तथा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई की प्रमुख बातें:
🔹 922 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद।
🔹 22 डिब्बों में छिपाकर रखा गया था मादक पदार्थ।
🔹 पुलिस का लोगो एवं बोर्ड लगे बोलेरो वाहन से हुई बरामदगी।
🔹 मोबाइल फोन, बैंक कार्ड, पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा सहित अन्य सामान जब्त।
🔹 गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत कार्रवाई एवं नेटवर्क की जांच जारी।
जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
नशे के विरुद्ध सख्ती, सुरक्षित समाज के लिए प्रतिबद्धता!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#DrugFreeBihar #AntiDrugOperation #VaishaliPolice #NashaMuktBihar #DistrictAdministrationVaishali
31 views | Vaishali, Bihar | Nov 25, 2026