गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: जेपीएन अस्पताल में हीट स्ट्रोक व चमकी बुखार से बचाव के लिए प्रशिक्षण शुरू
गया जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बिहार ने हीट स्ट्रोक और चमकी बुखार से बचाव व उपचार के लिए प्रशिक्षण अभियान मंगलवार की दोपहर 3 बजे शुरू किया है। जेपीएन अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के निर्देश पर तीन टीमों का गठन कर सभी प्रखंडों में 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।