डोईवाला: मध्य प्रदेश में जंगली बाइसन के हमले में घायल कुमाऊं रेजिमेंट के जवान आकाश चौहान का निधन
प्रशिक्षण के दौरान जंगली बाइसन के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 26 वर्षीय जवान आकाश चौहान का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके घर डोईवाला ब्लॉक की सिमलास ग्रांट ग्राम पंचायत में पार्थिव शरीर पहुंचा। क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस-पड़ोसी और जनप्रतिनिधियों ने अंतिम विदाई दी।