श्रीनगर: औङिया गांव में देवर ने भाभी और भतीजी को मारपीट कर किया घायल, थाना में दिया आवेदन
थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात औङिया गांव में गुरुवार को दस बजे बिना किसी कारण के देवर व गोतनी द्वारा मारपीट कर महिला व बच्ची को घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर घायल महिला नूरजहां खातुन ने बताई कि हम अपने आंगन में काम कर रही थी। इसी दौरान मेरा देवर मो. वारिस व गोतनी हसीना खातुन आंगन में आकर गाली-गलौज करते हुए मुझे पकड़कर सङक पर ले गया।