जमुई: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जर्जर विद्युत तार की समस्या पर विद्युत विभाग को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 IIP यानि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शहरी क्षेत्रों में जर्जर, अव्यवस्थित एवं नीचे लटके बिजली तारों की समस्या को लेकर शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर आम जनता की सुरक्षा एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही विधुत से संबंधित लोगों की समस्या को दूर करने की मांग की है।