कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शनिवार दोपहर 3 बजे घाटमपुर कस्बे के टीचर कॉलोनी में आगामी रामलीला कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनका फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया।मंत्री राकेश सचान ने रामलीला मंच का बारीकी से निरीक्षण किया और आयोजकों को कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।