लखीसराय: जिले भर में 'रोको-टोको अभियान', रात भर चली सघन जांच
लखीसराय। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मद्य पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विगत रात्रि गश्ती के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया। बुधवार की दोपहर 12,20 पर सोशल मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई।