।।समाहरणालय पूर्णिया।।
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1254,
दिनांक 01 सितम्बर 2026,
==================
सहयोग शिविरों से जन-समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान: श्रीमती लेशी सिंह।
माननीय मंत्री महोदया ने धमदाहा में लिया सहयोग शिविर का जायजा:-
आपदा पीड़ितों को हस्तगत करायें अनुग्रह अनुदान के चेक:-
जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन के उद्देश्य से मंगलवार को जिले की 26 पंचायतों और 8 नगर निकायों में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया।
इस विशेष अभियान के तहत माननीय मंत्री, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार, श्रीमती लेशी सिंह ने धमदाहा नगर पंचायत (वार्ड नंबर 15 स्थित सामुदायिक भवन) और इटहरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान धमदाहा नगर पंचायत शिविर में कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदया द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत स्वीकृत अनुग्रह अनुदान राशि के चेक लाभुकों को प्रदान किया गया।
लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त चेतावनी:-
शिविर में उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी सभी जन-शिकायतों व समस्याओं का आवेदन शिविर में जमा करें।
मंत्री महोदया ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया गया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करें। निर्धारित समय सीमा (एक माह) के अंदर समस्याओं का समाधान न होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
धमदाहा के बाद माननीय मंत्री महोदया द्वारा इटहरी पंचायत के सहयोग शिविर का भी जायजा लिया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, आवेदकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति देखा गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री अनूप एवं संबंधित आधिकारिगण मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Sep 1, 2026