मुंगेर: सदर अस्पताल में प्लेटलेट्स के नाम पर वसूली, सुरक्षाकर्मी निलंबित, प्रसूता के परिजनों को ₹8000 वापस कराए गए
Munger, Munger | Jan 18, 2026 सदर अस्पताल में प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के नाम पर एक प्रसूता के परिजनों से 8 हजार रुपये वसूले जाने का मामला सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया। इसके बाद रेड क्रॉस सोसाइटी और ब्लड बैंक प्रभारी की मौजूदगी में पीड़ित परिजन को पूरी राशि वापस क