ब्रेकिंग कोटा ग्रामीण
एक साल से फरार 10 हजार का इनामी डोडा चूरा तस्कर गिरफ्तार
सांगोद पुलिस ने गांव से दबोचा, 262.65 किलो डोडा चूरा बरामदगी मामले में था वांछित
कोटा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सांगोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी श्रवण सिंह को पुलिस ने उसके गांव निपानिया से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 28 मार्च 2025 को यात्री प्रतीक्षालय तालछी के पास नाकाबंदी के दौरान सफेद इनोवा कार HR 55 S 2580 से 262.65 किलोग्राम साबुत डोडा चूरा बरामद किया गया था। मामले में पंजाब निवासी दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था।
जांच में श्रवण सिंह पुत्र गुमान सिंह, निवासी निपानिया, थाना डग, जिला झालावाड़ का नाम सामने आया। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के निर्देशन और थानाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर को आरोपी को उसके गांव से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से डोडा चूरा तस्करी के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
Ladpura, Kota | Sep 12, 2026