फरीदपुर: फरीदपुर में वायरल पिटाई कांड, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल युवक की पिटाई के वीडियो की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश का है। 26 जुलाई की रात पहले विक्की उर्फ विक्रम सिंह पर हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद प्रतिशोध में विक्की पक्ष ने सत्यम गौड़ की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो