मऊरानीपुर: सिजारी बुजुर्ग में गौशाला न होने के कारण आयोजित किसान पंचायत, ग्रामीणों ने गौशाला बनवाने की उठाई आवाज
शुक्रवार की सुबह 10 बजे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसान पंचायत आयोजित की गई।जिसमें किसानों ने बताया कि गांव में अभी तक गौशाला निर्माण नहीं हुआ है जिसकी वजह से अन्ना जानवर छुट्टा घूम रहे है।खरीफ की फसल की बुवाई होनी जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ रहीं है। गांव में गौशाला निर्माण कराए जाने की पंचायत में आवाज उठाई।