मऊरानीपुर: लारौनी पहाड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से 7 बकरियों की मौत, 1 बकरी घायल, सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी
ग्राम बम्होरी निवासी मुन्ना अहिरवार अपनी बकरियों को लारौनी पहाड़ी पर चराने गया था।तभी गुरुवार की दोपहर लगभग 1 और 1:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 7 बकरियों की मौत हो गई।और एक बकरी घायल हो गई।घटना की जानकारी चरवाह द्वारा प्रशासन के अधिकारियों को दी गई।लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।7 बकरियों की हुई मौत का प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।