मऊरानीपुर: ग्राम देवखो से बागेश्वर धाम पैदल जा रहे 2 भक्त पहुंचे मऊरानीपुर, लोगों ने किया स्वागत
ग्राम देवखो जिला शिवपुरी से बागेश्वर धाम लगभग 270 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सूर्यप्रताप राजा चौहान व तेरह वर्षीय बालक विट्टू यादव शुक्रवार की सुबह 9 बजे मऊरानीपुर पहुंचे जहां लोगों ने उनका स्वागत किया।दोनों युवक यह यात्रा छ दिन से कर रहे और जल्द ही बागेश्वर धाम पहुंचेंगे।सूर्यप्रताप ने बताया कि अपनी खुशहाली से पैदल चल कर बागेश्वर धाम सरकार का आर्शीवाद लेंगे।