भादरा: भादरा थाना क्षेत्र के गांव से नाबालिग किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
भादरा थाना क्षेत्र के गांव से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया है। सिरसा जिले के एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।