मानिकपुर: मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक वार्ड में दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटा, FIR दर्ज
कस्बे के एक वार्ड में रविवार रात करीब 8:30 बजे चार आरोपियों चुन्नू, दीपक, अनुराग और अमन पर घर में घुसकर एक व्यक्ति व उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। सोमवार शाम 6 बजे दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।