मड़ावरा: साढूमल में असंतुलित होकर छत से गिरी महिला, हुई घायल
तहसील मड़ावरा के साढूमल गाँव में गुरुवार की सुवह करीब 10 बजे असन्तुलित होकर छत से एक महिला गिर गयी। जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आ गयी। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी लगी तो परिजनों के द्वारा महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उसका उपचार किया जा रहा है।