देवबंद: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की दबिश
देवबंद के मानकी गांव में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने रविवार दोपहर दो बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में 15 अगस्त को महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मोहतसिम, कमाल और शुऐब ने महिला और उसकी बहनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर अर्द्धबेहोशी की हालत में गलत तरीके से छुआ।