मऊरानीपुर: स्वतंत्रता दिवस पर मऊरानीपुर BDO की पहल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
मऊरानीपुर विकासखंड परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खंड विकास अधिकारी कुलश्रेष्ठ गौरव ने विकासखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकासखंड में बेहतर कार्यों में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सम्मान मिलने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।