मुगलसराय: 308 पहियों वाला विशाल ट्रक पचफेड़वा पहुंचा, देखने के लिए उमड़ी भीड़
मुगलसराय के पचफेड़वा में शनिवार सुबह करीब 11 बजे बेल्जियम से एक बड़ी ही भारी मशीन लेकर 308 पहियों वाला विशाल ट्रक पहुंचा। वही इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तस्वीरें-वीडियो बनाते नजर आए। मशीन बलरामपुर चीनी मिल के लिए मंगाई गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।