जहानाबाद: ANM छात्रा की मौत के बाद पुलिस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
जहानाबाद के बभना गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिसमें ANM छात्रा सुमित्रा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जहानाबाद-शकुराबाद सड़क को जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।